Singer Mamta Kachhawa सिंगर ममता कच्छावा

सामान्य परिचय
नाम : ममता कच्छावा 
जन्म : 23/01/2009
जन्म स्थान : जैसलसर, नोखा
शिक्षा : दसवीं अध्यनरत 
प्रसिद्ध गीत : म्हारी नखराली भाभी (नखरालो देवरियो), घर घर मोदी बोले, थारी जोत जगे घर घर में आदि भजन। 
धर्म : हिन्दू
नागरिकता : भारतीय

Mamta kachhawa social media account
Instagram :
 
जन्म,गांव,शिक्षा,माता-पिता
ममता कच्छावा का जन्म बीकानेर जिले के जैसलसर गांव नोखा में 23 जनवरी 2009 को हुआ। इनके परिवार में इनकी माताजी, पिता बजरंग जी कच्छावा,बहन खुशबू कच्छावा और भाई कुलदीप कच्छावा है। ममता कच्छावा अभी नवीन आदर्श विद्या मंदिर नोखा में कक्षा 10 में अध्यनरत है।

उपलब्धि
राजस्थानी भजनों, मारवाड़ी एवं देशभक्ति गानों तथा शास्त्रीय संगीत में ख्यातनाम ममता कच्छावा मात्र 5 वर्ष की उम्र में ही संगीत क्षेत्र से जुड़ गई । ममता कच्छावा के पिताजी श्री बजरंग जी कच्छावा स्वयं एक संगीत अध्यापक है,एक दिन उन्होंने ममता कच्छावा को गीत गुनगुनाते हुए सुना तो उन्होंने ममता कच्छावा को संगीत कला में पारंगत बनाना शुरू कर दिया। देखते देखते ही ममता कच्छावा राजस्थान में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष में ख्यातनाम हो गई। लेकिन ममता कच्छावा केवल भजनों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती थी। इसलिए ममता कच्छावा ने खुद को "नानी बाई मायरो कथा वाचन" एवं "मारवाड़ी गानों" में भी पारंगत किया। इनका "म्हारी नखराली भाभी" नाम से प्रसिद्ध राजस्थानी डीजे सॉन्ग "नखरालो देवरियो" ने तो सम्पूर्ण राजस्थान में धूम मचा दी। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन लोगों ने देख लिया है । वैसे ममता कच्छावा पहले से ही संगीत क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी थी लेकिन इस गाने के बाद वह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई। इसके बाद ममता कच्छावा ने "घर घर मोदी बोले" गाना गाया जो राजनीतिक विचारधारा एवं मोदी को चाहने वालों के अलावा उनके प्रतिद्वंदियों में भी खूब चर्चित रहा। इस गाने ने ममता की पापुलिरिटी में चार चांद लगा दिए। ममता का एक छोटा भजन "थारी जोत जगे घर घर में सुबह शाम बालाजी" भी खूब चला। ममता कच्छावा का सपना बॉलीवुड सिंगर बनना है। इससे पहले भी ममता कच्छावा ने हिंदी गानों में अनेकों अवार्ड जीत चुकी है। हालांकि पढ़ाई के चलते ममता कछावा कैरियर से ज्यादा पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं।

आदर्श 
राजस्थान भजनों की जानी मानी कलाकार आशा वैष्णव ममता कच्छावा की आदर्श कलाकार है इसलिए ममता कछावा को राजस्थान की "छोटी आशा वैष्णव" के नाम से भी जाना जाता है।

प्रोग्राम
ममता कच्छावा इतनी कम उम्र में 900 से अधिक प्रोग्राम कर चुकी है जिसमें से 46 केवल कथा वाचन है। ममता कच्छावा अब तक सवाई भाट, मुइनुद्दीन मंचला, अनूप जलोटा, प्रकाश माली, आकृति मिश्रा, आशा वैष्णव,अनिल नागौरी, छोटूसिंह रावणा सहित अनेक जानी मानी हस्तियों के साथ मंच साझा कर चुकी है।

अपना आर्टिकल लिखवाने, पब्लिश करवाने,सोशल मीडिया अकाउंट कंटेंट बनाने या मैनेज करने के लिए एवं सभी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लू बैज से सत्यापित कराने के लिए संपर्क करें।

Comments

Popular posts from this blog

श्री जसनाथ जी महाराज shree jasnath ji maharaj

SANKALP CLASSES BARMER

DEEPS BISHNOI DHAKA